ये तो बड़ा धार्मिक निकला ! दुकान में घुसते ही चोर ने भगवान के छुए पैर, वायरल Video पर आए ढेरों कमेंट्स

Viral Video: वीडियो को इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है और फिर इसे देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह से इस पर प्रतिक्रिया दी है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार फुटेज में आदमी को दुकान में प्रवेश करते और देवता की छवि के सामने रुकते हुए दिखाया गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं। दरअसल, वीडियो में एक चोर को दुकान के अंदर भगवान की तस्वीर देखकर अचानक अपना मन बदल लेते हुए दिखाया गया है। वहीं, इस वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि, एक आदमी जो शायद एक दुकान को लूटने की कोशिश कर रहा था एक देवता की फ्रेम की हुई तस्वीर को गिरते हुए देखता है। अंदर दाखिल होते ही वो सबसे पहले तस्वीर उठाता है, उसे माथे से लगाकर पैर छूता है और फिर कथित तौर पर दुकान से चला जाता है।

भगवान की फोटो उठाता शख्‍स।

वीडियो को इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है और फिर इसे देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग तरह से इस पर प्रतिक्रिया दी है। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार फुटेज में आदमी को दुकान में प्रवेश करते और देवता की छवि के सामने रुकते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो पर लिखे टेक्स्ट से पता चलता है कि वह दुकान से बाहर निकल गया, लेकिन यह हिस्सा फुटेज में दिखाई नहीं देता है।

End of Feed