Viral Video: मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करते शख्‍स का चौंकाने वाला वीडियो, देखते ही भड़क उठे यूजर्स

Viral Video: वीडियो में रेलवे स्टाफ के एक सदस्य ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति को वहां से ले गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि उस व्यक्ति ने स्टाफ सदस्य की हरकतों का विरोध या प्रतिक्रिया नहीं दी।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मेट्रो की पटरियों पर पेशाब करता हुआ एक शख्‍स दिखाई दे रहा है। 10 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर उसकी क्‍लास लगाई। वीडियो में वो प्लेटफॉर्म से ट्रैक पर पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। सार्वजनिक स्थान पर उसका वीडियो रिकॉर्ड होने के बावजूद वह व्यक्ति पेशाब करना जारी रखता है, इसी बीच दो पुरुष यात्री उसके पास से गुजरते दिखाई दे रहे हैं।

मेट्रो ट्रैक पर पेशाब करता शख्‍स।

वीडियो में रेलवे स्टाफ के एक सदस्य ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति को वहां से ले गया। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि उस व्यक्ति ने स्टाफ सदस्य की हरकतों का विरोध या प्रतिक्रिया नहीं दी। वीडियो शेयर करने वाले सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि वह व्यक्ति जापानी है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'सभी भारतीयों को बता दूं कि हां, भारत में गंदगी होती है, लेकिन गंदगी केवल भारत में ही नहीं होती और दूसरे देश किसी तरह से स्वर्ग नहीं हैं क्योंकि मीडिया शायद ही कभी आपको दिखाता है कि दुनिया भर में क्या गंदगी होती है। एक जापानी आदमी मेट्रो स्टेशन में आराम से पेशाब कर रहा है।'

End of Feed