Viral Video: रशियन इंफ्लुएंसर ने पहली बार चखा 'जलेबी' का स्‍वाद, क्‍यूट रिएक्‍शन देकर कही यह बात

Viral Video: वायरल वीडियो की शुरुआत में मारिया चुगुरोवा एक स्थानीय स्ट्रीट वेंडर के पास जाती हैं जो कि, ठेले पर जलेबी-फाफड़ा और पकौड़े बेच रहा है। वह वेंडर के पास जाती हैं और एक प्‍लेट जलेबी मांगती हैं।

Viral Video: भारतीय स्ट्रीट फूड और पारंपरिक मिठाइयां दुनिया भर में काफी ज्‍याद मशहूर हैं। यही वजह है कि, विदेशी भी भारत आने के बाद हर फूड आइटम का ओरिजनल टेस्‍ट लेना नहीं भूलते हैं। इन सभी के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। मारिया चुगुरोवा नामक एक रशियन इंफ्लुएंसर इंस्‍टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनके इंस्टाग्राम फीड पर आपको इनके भारत में बिताए कई खूबसूरत पल मिल जाएंगे। हाल ही में उन्होंने पहली बार जलेबी खाने के अपने एक्‍सपीरिएंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में मारिया को स्थानीय स्ट्रीट वेंडर और अन्य लोगों से बड़ी ही सहजता से बात करते देखा गया है।

जलेबी का स्‍वाद चखते हुए मारिया चुगुरोवा।

वायरल वीडियो की शुरुआत में मारिया चुगुरोवा एक स्थानीय स्ट्रीट वेंडर के पास जाती हैं जो कि, ठेले पर जलेबी-फाफड़ा और पकौड़े बेच रहा है। वह वेंडर के पास जाती हैं और एक प्‍लेट जलेबी मांगती हैं। जलेबी चखने के बाद इन्फ्लुएंसर उन सामग्रियों का अनुमान लगाती हैं जिनसे इसे बनाया गया है। जलेबी की रेसिपी का अनुमान लगाने के बाद वे कहती हैं, 'आह कितनी मीठी है, हे भगवान। इसके बाद मुझे शुगर कोमा हो जाएगा।' इसके बाद उन्होंने वहीं पर मौजूद कई लोगों के साथ जलेबी को बांटा।

End of Feed