Today Viral Video: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कोई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक लुटेरे से जुड़ा है जो बंदूक की नोक पर दुकान लूटने पहुंच गया। लुटेरा लूट में करीब कामयाब भी हो गया मगर उसकी एक गलती ने सारा खेल पलट दिया। लुटेरा खुद की गलती से ऐसा फंसा की बाद में भीड़ ने उसे अधमरा कर दिया।
एक गलती ने मरवा दिया
वायरल वीडियो मोबाइल की दुकान की नजर आता है। दुकान में मालिक के साथ एक अन्य शख्स नजर आता है। सामने काउंटर पर एक अन्य शख्स भी नजर आता है कि तभी चौथे शख्स की एंट्री हुई। देखकर लगता है कि शख्स नया मोबाइल खरीदने आया है। मगर इससे पहले कुछ समझ आता है उसने जेब से बंदूक निकाल ली और दुकान के मालिक के ऊपर तान दी। लुटेरा सारे पैसे उसे देने के लिए कहता है। इधर दुकान मालिक भी डरते-डरते उसे पैसे देने लगता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
मगर देखकर हंसी छूट जाएगी की लुटेरा तभी एक बड़ी गलती कर गया। दुकान में लूट के दौरान उसने गलती से अपनी बंदूक वापस जेब में रख ली। अब ऐसा करना था कि तभी दुकान का मालिक गोली की रफ्तार से उसके ऊपर झपट पड़ा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ आ गई और लुटेरा दोबारा अपनी बंदूक बाहर निकल पाया। इस दौरान लोगों ने उसे इतना मारा कि बेचारा अधमरा हो गया। मालूम हो कि फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर लुटेरे पर तरस आता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर giedde नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
