Viral Video: रजनीकांत स्‍टाइल में दादी ने जलाई बीड़ी, बिंदास अंदाज पर यूजर्स ने दिया मजेदार रिएक्‍शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दादी का वीडियो इन दिनों यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। इस में वो महिला बिंदाज अंदाज से बीड़ी जलाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स को भी रजनीकांत की याद आ गई।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को अपना टैलेंट दिखाते हुए देखा जाता है। हालांकि कभी-कभी बड़े बुजुर्ग भी ऐसी हरकत कर देते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। दरअसल, इंस्‍टाग्राम पर इन दिनों एक दादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बीड़ी जलाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि बीड़ी जलाना कोई खास बात नहीं है लेकिन जिस अंदाज में उन्‍होंने बीड़ी जलाई है वो अंदाज बेहद खास नजर आ रहा है। इसे देखकर यूजर्स ने भी अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दी है।

​viral video, old lady viral video, old woman viral video, viral news, news in hindi, hindi news


महिला ने कुछ यूं जलाई बीड़ी।

क्‍या है वीडियो में

वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर naughtyworld नामक पेज अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक महिला दिख रही है जो कि शायद दुकान में बैठी हैं। वहीं, मोबाइल फोन बात करते-करते अचानक जब उनको बीड़ी की तलब लगती है तो वे बड़ी स्‍टाइल से माचिस जलाती हैं। ये दादी एक हाथ में फोन और दूसरे हाथ से बीड़ी लेकर मुंह पर रखती हैं और माचिस को जमीन पर रखकर पैर से पकड़ती हैं और एक हाथ से ही तीली जलाती ई हैं। महिला का ये अंदाज यूजर्स को इतना पसंद आया कि वे हंस-हंसकर लोटपोट हो गए और कमेंट करने लगे।

End of Feed