समुद्र किनारे मेटल डिटेक्टर कर रहा था आवाज, रेत में दबी थी खतरनाक चीज, चौंकाने वाला Video वायरल

Viral Video: इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोग बीच पर पानी का लुत्फ़ ले रहे हैं। तभी उन्‍हें बीच पर काफी भीड़भाड़ दिख रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति मेटल डिटेक्टर की मदद से रेत के नीचे कुछ खोजने लगता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो वायरल होते हुए देखे होंगे। उनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं जिसमें लोगों को खजाना खोजने के लिए मेटल डिटेक्टर का उपयोग करना सिखाया जाता है। वैसे तो मेटल डिटेक्‍टर के उपयोग से लोगों को छोटे-छोटे रत्न या पत्थर भी मिल जाते हैं, मगर ये वीडियो काफी अलग है। कुछ वीडियो देखने में वास्‍तविक नहीं लगते हैं मगर कुछ वीडियो पूरी तरह से सही होते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति समुद्र तट पर मेटल डिटेक्टर का उपयोग करता दिख रहा है। जैसे ही वह मेटल डिटेक्टर को रेत पर घुमाता है और उसे चालू करता है, अचानक एक स्थान से तेज आवाज आने लगती है। जिसके बाद उस स्‍थान पर रेत के नीचे देखा जाता है जहां से एक ऐसी खतरनाक चीज निकलती है जो शायद वहां से गुजरने वाले को लहूलुहान कर दे ।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुछ लोग बीच पर पानी का लुत्फ़ ले रहे हैं। तभी उन्‍हें बीच पर काफी भीड़भाड़ दिख रही है। इसी दौरान एक व्यक्ति मेटल डिटेक्टर की मदद से रेत के नीचे कुछ खोजने लगता है। अचानक एक जगह मेटल डिटेक्टर से आवाज आने लगती है। इसके ठीक बाद व्यक्ति धीरे-धीरे उस स्थान से रेत हटाना शुरू करता है। थोड़ी देर के बाद उसे रेत के नीचे कई नुकीली लोहे की कीलें दबी हुई दिखाई देती हैं। अब केवल आप सोचिए कि, अगर कोई गलती से भी इन कीलों पर पैर रख दे तो उसका क्‍या हाल होता। हालांकि, वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद शख्‍स आसानी से कीलों को वहां से हटा देता है।

End of Feed