Viral Video: रील बनाने के लिए शख्‍स ने ट्रेन का सीट कवर फाड़ा, खिड़की से फेंका तो भड़के यूजर्स

Viral Video: लोगों ने कयास लगाते हुए कहा कि शायद वो शख्‍स रील बनाने के लिए ऐसा कर रहा है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है मगर इस वीडियो की आलोचना काफी हो रही है।

Viral Video: भारतीय रेलवे के कई वीडियो सोशल मीडिया अक्सर वायरल होते रहते हैं। कभी भीड़भाड़, साफ-सफाई की कमी तो कभी भोजना संबंधी खामियों को दर्शाया जाता है। मगर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने सोशल मीडिया पर एक बहस को जन्‍म दे दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक युवक भारतीय रेलवे के कोच के अंदर सीट कवर को फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं शख्‍स ने सीट का कवर चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह घटना रात की प्रतीत होती है, जिसमें शख्‍स सीट फाड़ते समय मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है।

ट्रेन की सीट फाड़ता शख्‍स।

गौरतलब है कि, लोगों ने कयास लगाते हुए कहा कि शायद वो शख्‍स रील बनाने के लिए ऐसा कर रहा है। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है मगर इस वीडियो की आलोचना काफी हो रही है। सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को कैप्‍शन दिया गया है- 'वही व्यक्ति बाद में एक यूट्यूबर से बात करेगा, सरकार को दोषी ठहराएगा और रेलवे की खराब स्थिति के बारे में शिकायत करेगा।' बहरहाल, भारतीय रेलवे ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

End of Feed