Video: शख्‍स ने नहर से विशालकाय अजगर को बाहर निकाला, खतरनाक वायरल वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्‍ट

Viral Video: इस वीडियो में आपको आत्मविश्वास और विशेषज्ञता का बेहतरीन मिश्रण दिखाई देगा। कुछ देर के बाद कड़ी मेहनत रंग लाती है और शख्‍स सफलतापूर्वक अजगर को नहर से बाहर निकाल लेता है।

Viral Video: एक व्यक्ति ने नहर से विशालकाय अजगर को निडरतापूर्वक बाहर निकाला है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद अब लाखों लोग आकर्षित हो रहे हैं। इस वीडियो में आप व्यक्ति को शांति से पानी में लिपटे सांप के पास जाते हुए देख सकते हैं। अजगर की खतरनाक हरकतों के बावजूद शख्‍स शांत रहता है बाद में सावधानी से अजगर को पकड़ता है और धीरे-धीरे उसे बाहर निकालता है। जैसे ही सांप शख्‍स पर झपटता है, वह आराम से उसके हमलों को चकमा देता है।

अजगर को बाहर निकालता शख्‍स।

इस वीडियो में आपको आत्मविश्वास और विशेषज्ञता का बेहतरीन मिश्रण दिखाई देगा। कुछ देर के बाद कड़ी मेहनत रंग लाती है और शख्‍स सफलतापूर्वक अजगर को नहर से बाहर निकाल लेता है। इस दौरान वो बहादुरी और सटीकता दोनों का प्रदर्शन करता है। इंस्टाग्राम पर 'विशाल स्नेक सेवर' नाम के यूजर ने इस पूरी घटना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 36 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में इस शख्स की निडरता और हुनर पर आश्चर्य व्यक्त किया है।

End of Feed