Video: नहीं देखा होगा इससे ज्यादा टैलेंटेड शख्स, जीभ से बना डाली विराट कोहली की पेंटिंग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 2, 2024, 04:13 PM IST

Virat Kohli Painting from Tongue: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप पहले तो हैरान होंगे लेकिन आखिर में आपका दिल खुश हो जाएगा।

Virat Kohli Painting from Tongue: विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। विराट कोहली को वर्तमान समय का दुनिया का सबसे महानतम क्रिकेटर माना जाता है। न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में विराट कोहली के फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली के लिए उनके फैन कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप पहले तो हैरान होंगे लेकिन आखिर में आपका दिल खुश हो जाएगा।

virat kohli painting

विराट कोहली (इंस्टाग्राम)

वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है। इस शख्स के हाथ में पेंटिंग करने के लिए कुछ सामान होता है। इसके बाद वह पेंट को एक प्लेट में उड़ेलता है। फिर ऐसा हैरान करने वाला काम करने लगता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। दरअसल, वह शख्स अपनी जीभ से विराट कोहली की पेंटिंग बनाने लगता है। देखते ही देखते वह विराट कोहली की बहुत ही जबरदस्त पेंटिंग बना देता है। आप इस पेंटिंग को देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे। देखें वीडियो-

End of Feed