VIDEO: चलती कार का गेट खोलकर छत पर खड़ा हुआ शख्स, जानलेवा स्‍टंट पर मुंबई पुलिस ने किया रिएक्‍ट

Viral Video: एक्‍स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गाड़ी चला रहा व्यक्ति गेट खोलकर चलती कार से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के आगे बढ़ने के बाद कैमरा मूव करता है और शख्‍स राजस्थान नंबर प्लेट वाली सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार के ऊपर चढ़ता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्‍टंटबाजी करते हुए कई लोगों के वायरल वीडियो आपने देखे होंगे। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्‍स ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी और सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है। ये शख्‍स चलती हुई कार की छत पर खड़े होकर वीडियो बनवा रहा था जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने व्‍यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए संबंधित थाने को सूचित किया।

बीच सड़क पर स्‍टंट करता युवक।

X पर वायरल हो रहा वीडियो

एक्‍स पर वायरल हो रहे इस वीडियो में गाड़ी चला रहा व्यक्ति गेट खोलकर चलती कार से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के आगे बढ़ने के बाद कैमरा मूव करता है और शख्‍स राजस्थान नंबर प्लेट वाली सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार के ऊपर चढ़ता है। डियो के अंत में उसे चलती कार की छत पर खड़ा देखा जा सकता है इस दौरान स्‍टीयरिंग संभालते हुए भी कोई नहीं दिखता है। बहरहाल, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस प्रकार के वायरल वीडियो या दावों की पुष्टि नहीं करता है। 28 मई को वीडियो के शेयर किए जाने के बाद से इसे अब तक 1.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई के लिए झालावाड़ पुलिस और राजस्थान पुलिस को टैग किया है। झालावाड़ पुलिस ने लिखा कि, 'मुंबई पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और संबंधित पुलिस स्टेशन को उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए सूचित किया।'

End of Feed