Viral Video: मालदीव के अंडरवाटर रेस्तरां का खूबसूरत वीडियो वायरल, देखते ही दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा

Viral Video: इस वीडियो को @zuziagorecka हैंडल वाले अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'क्या खूबसूरत अनुभव है।' इस वीडियो को अब तक 73.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 3.9 मिलियन लाइक्स मिले हैं।

Viral Video: विश्‍व के अलग-अलग हिस्‍सों में कई अंडरवॉटर एक्वेरियम फेमस हैं। मगर समुद्र के नीचे स्थित शायद ही कोई रेस्टोरेंट आपने देखा होगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पानी के नीचे एक खूबसूरत रेस्टोरेंट दिखाया गया है, जो कि मालदीव में स्थित है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का दिल गार्डन-गार्डन हो गश्‍या। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।

मालदीव के रेस्‍तरां का वीडियो वायरल।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला सीढ़ियों से उतर रही है। एक कांच की खिड़की दिखाई देती है, जिसका मतलब है कि ये सीढ़ियां पानी में नीचे जा रही हैं। वह और नीचे जाती है और अचानक एक बड़ा एंट्री गेट दिखाई देता है। फिर गेट के पास कुछ मेज़बान उसका स्वागत करते हैं। रेस्टोरेंट के अंदर का नज़ारा काफी ज्‍यादा ही खास है। वीडियो के अंत में इस महिला को अपने आस-पास के अद्भुत नज़ारे के साथ भोजन का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। वैसे तो रेस्‍तरां का नज़ारा देखने में बहुत ही आकर्षक है, मगर यदि आप ऊपर देखेंगे तो पाएंगे कि वीडियो में लहरों के नीचे का इलाका दिखाया गया है। यह कुछ लोगों के लिए डरावना हो सकता है, जैसा कि कमेंट सेक्शन में स्पष्ट है।

End of Feed