Viral Video: क्या अब हर वेडिंग में होगी मैगी? शादी के बुफे को छोड़ मैगी पर टूट पड़े गेस्ट, वीडियो हुआ वायरल

Indian Wedding Viral Video: एक भव्य भारतीय शादी में जहां तरह-तरह के शाही पकवान मौजूद थे, वहीं सबसे ज्यादा भीड़ मैगी स्टॉल पर नजर आई। इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग कह रहे हैं कि सादगी भरे इस व्यंजन ने पूरी महफिल लूट ली।

Shadi Ka Video: आजकल भारतीय शादियों में आप बड़े-बड़े बुफे, लाइव काउंटर और कई तरह के शाही पकवान देखते होंगे। मेहमानों के लिए सैकड़ों तरह के व्यंजन रखे जाते हैं, ताकि हर किसी को अपनी पसंद का खाना मिल सके। लेकिन हाल ही में एक शादी में कुछ अलग देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। इस शादी (Unique Wedding Idea) में महंगे और खास पकवानों के बीच एक साधारण मैगी का स्टॉल भी लगाया गया था। हैरानी की बात यह रही कि सबसे ज्यादा भीड़ उसी मैगी काउंटर पर नजर आई। जहां दूसरे स्टॉल पर लोग आराम से खा-पी रहे थे, वहीं मैगी लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी।

Indian Wedding Viral Video (2)

शादी के बुफे को छोड़ मेहमान पहुंचे मैगी स्टॉल (फोटो: Instagram/allboutaadi)

शादी में बाकी पकवानों से ज्यादा आकर्षण मैगी ने स्टॉप पर देखने को मिला

इस मजेदार नजारे का वीडियो आदित्य वर्मा नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मेहमान बड़ी उत्सुकता के साथ मैगी बनते हुए देख रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे शादी में बाकी पकवानों से ज्यादा आकर्षण मैगी ने पैदा कर दिया हो। वीडियो शेयर करते हुए आदित्य ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वेडिंग प्लानर्स और कैटरर्स को इससे सीख लेनी चाहिए। उनका कहना था कि जब लोग शाही व्यंजनों के बीच भी मैगी को इतना पसंद कर रहे हैं, तो इसे हर शादी के मेन्यू में शामिल किया जाना चाहिए।

End of Feed