Video: लंदन की सड़कों पर अल्‍लू अर्जुन के फैन्‍स ने लगाया देसी डिस्को का तड़का, 'पुष्पा 2' के गाने पर जमकर काटा गदर

Viral Video: सेंट्रल लंदन की सड़कों पर भी अल्‍लू अर्जुन की दीवानगी देखी गई। यहां एक ग्रुप ने फिल्‍म के गानों पर परफॉर्मेंस देकर मंच पर आग लगा दी। वीडियो की शुरुआत में फ्यूजन कॉस्‍ट्यूम पहने एक ग्रुप को दिखाया गया है।

Viral Video: अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित सीक्वल पुष्पा-2 जल्‍द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अपनी रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और अब इसके आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैन्‍स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फिल्‍म से पहले रिलीज़ हो चुके गाने काफी वायरल हो रहे हैं। इससे लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ऐसे में अल्‍लू अर्जुन के फैन्‍स अलग-अलग तरह से अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

डांस करते हुए अल्‍लू अर्जुन के फैन्‍स।

हाल ही में सेंट्रल लंदन की सड़कों पर भी अल्‍लू अर्जुन की दीवानगी देखी गई। यहां एक ग्रुप ने फिल्‍म के गानों पर परफॉर्मेंस देकर मंच पर आग लगा दी। वीडियो की शुरुआत में फ्यूजन कॉस्‍ट्यूम पहने एक ग्रुप को दिखाया गया है। इसके बाद वे आगामी फिल्म के विभिन्न हिट गानों पर प्रस्तुति देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म Book My Show पर सबसे तेजी से बिकने वाली फिल्म बन गई है, जिसकी 1 मिलियन से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं। इसने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, KGF: चैप्टर 2 और कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित यह आगामी फिल्म 2021 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज़ का सीक्वल है। अल्लू अर्जुन इसमें मुख्य एंटीहीरो की भूमिका में हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासी भी हैं।

End of Feed