Viral Video: कोरियन फैमिली ने पहली बार चखा भारतीय खाना, वायरल वीडियो में देखें रिएक्‍शन

Viral Video: इंस्टाग्राम पर Subtle Crazy Korea🇮🇳🇰🇷 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो कई यूजर्स ने पसंद किया है। इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा है- 'भारतीय भोजन पर मेरा कोरियाई परिवार।'

Viral Video: भारतीय व्यंजन अपने स्वादों, मसाले और अनूठी तकनीकों के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए विश्‍व में काफी प्रसिद्ध हैं। वैश्विक स्तर पर भारतीय व्‍यंजनों को काफी टॉप पर रखा जाता है। समोसे और बटर चिकन का नाम सुनते ही दुनिया भर के लोग उत्सुकता से झूम उठते हैं। हालांकि, कुछ व्‍यंजन ऐसे भी हैं जो उतने लोकप्रिय नहीं हैं मगर उनका स्‍वाद बेजोड़ है। हम बात कर रहे हैं आलू पूड़ी की, जो भारत के लगभग हर हिस्से में खाया जाने वाला एक व्यंजन है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोरियाई परिवार ने भारतीय खाने को चखा और मजेदार रिएक्‍शन दिया।

स्‍वाद चखती कोरियन फैमिली।

गौरतलब है कि, वायरल हो रहे वीडियो में एक भारतीय व्यक्ति अपने कोरियाई परिवार को पारंपरिक भारतीय व्यंजन आलू पूड़ी से परिचित कराता दिख रहा है। उसकी भाभी उत्साह और जिज्ञासा व्यक्त करती है क्योंकि उसके सामने भी पूड़ी की एक प्लेट रखी जाती है और साथ में आलू मटर का एक कटोरा भी होता है। हालांकि वो इस डिश का नाम लेने की कोशिश भी करती हैं और फिर कोरियाई में कहती है, 'स्वादिष्ट लग रहा है।' इंस्टाग्राम पर Subtle Crazy Korea🇮🇳🇰🇷 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो कई यूजर्स ने पसंद किया है। इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में लिखा है- 'भारतीय भोजन पर मेरा कोरियाई परिवार।'

End of Feed