Viral Video: पति-पत्नी और शादी से जुड़े जोक्स तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन इस बात एक पति की अंतर्आत्मा से काफी मजेदार बात निकली है। दरअसल, इन दिनों फर्राटा भरती एक गाड़ी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके पीछे के शीशे पर स्लोगन लिखा है। ये स्लोगन और किसी चीज पर नहीं बल्कि मालिक की शादी-शुदा जिंदगी के ऊपर है। इसे पढ़ने के बाद किसी दूसरी गाड़ी वाले वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पीडि़त पति के लिए न्याय मांगकर उसकी मौज ले रहे हैं।
वायरल हो रही गाड़ी।
वीडियो में क्या है
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रफ्तार से भागती हुई कार दिख रही है। कार के पीछे अंग्रेजी में लिखा है कि, 'मैं शादीशुदा हूं, प्लीज डिस्टर्ब मत करें। मैं पहले से ही बहुत डिस्टर्ब हूं।' इस वीडियो में दिख रही गाड़ी का पीछे वाले वाहनसवार ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'शादीशुदा आदमी को कभी नहीं डिस्टर्ब करना चाहिए।' अब ये स्लोगन पढ़कर यूजर्स अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पा रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे कि अब तक हजारों लोग देखकर लाइक कर चुके हैं। ऐसे वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'दिल की बात कह दी बंदे ने।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इसकी वाइफ को अंग्रेजी पढ़नी नहीं आती क्या ?' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'भाई, तूने तो दिल जीत लिया।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'भइया जी को बर्तन भी धोने पड़ते हैं और घर-घर जाकर सुबह झाड़ू पोछा भी करना पड़ता है, तो अच्छा ही होगा कोई डिस्टर्ब ना करे।' वीडियो पर इसी तरह की और भी कई प्रतिक्रियाएं आई हैं।
