Viral Video: आपने शायद ही कभी देखा होगा कि कोई लड़की किसी नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाए। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी नाई की दुकान पर पुरुषों की तरह दाढ़ी बनवा रही है। देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई लड़का दाढ़ी बनवा रहा है। हालांकि, यह एक लड़की होती है।
दाढ़ी बनवाती दिखी लड़की (ट्विटर)
वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि लाल रंग की कुर्ती पहनी एक लड़की नाई की दुकान पर बैठी है। वह वैसे ही कुर्सी पर बैठी दिख रही है, जैसे कोई लड़का दाढ़ी बनवाने के समय बैठता है। इस दौरान लड़की के फेस पर फोम लगा दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं कि नाई लड़की के चेहरे से दाढ़ी क्लीन कर रहा है। यह वीडियो हैरान करने जैसा है। देखें वीडियो-
फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो की सत्यता के बारे में भी पता नहींं चल पाया है कि लड़की सच में दाढ़ी बनवा रही है। अथवा वह रील्स बनाने के लिए ऐसा कर रही है। फिलहाल वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई लड़की किसी लड़के की ही तरह दाढ़ी बनवा रही है। वीडियो को @HasnaZaruriHai नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
