मेट्रो में पकड़ी गई लड़की की ऐसी चोरी, जिसने देखा पेट पकड़कर बैठ गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2024, 02:56 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की मेट्रो में है, मगर तभी उसकी ऐसी चोरी पकड़ी गई कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो में पकड़ी गई लड़की की चोरी
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया वीडियो

Funny Video: मेट्रो से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें लड़ाई-झगड़े से वीडियो की तादाद अच्छी खासी है। मगर अभी मेट्रो से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो मेट्रो कोच में आराम से यात्रा कर रही है। लड़की ने कान में इयरफोन लगा रखा है और गुनगुना रही है। फ्रेम में अभी तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक लड़की की ऐसी चोरी पकड़ी गई कि देखकर फिर कोई हंसी नहीं रोक पाएगा। वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Funny Video

कैमरे में रिकॉर्ड हो गई लड़की की चोरी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

मेट्रो में पकड़ी गई लड़की की चोरी

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि लड़की कान में इयरफोन लगाकर गाने में सुन रही है। मगर सामने बैठे किसी शख्स ने उसमें ऐसी चीज नोटिस की कि सबकुछ कैमरे में कैद कर लिया। देखकर चौंक जाएंगे कि लड़की जिस इयरफोन को कान में लगाकर गाना सुन रही है, असल में वो मोबाइन से कनेक्ट ही नहीं है। उसका दूसरा सिरा नीचे हवा में लटक रहा है। मगर लड़की को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी चोरी पकड़ी जाएगी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है।

End of Feed