Video: बॉस ने वीकेंड पर काम करने की दी धमकी, भड़के कर्मचारी ने भरी मीटिंग में सुना दी खरी-खोटी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 4, 2024, 05:28 PM IST

Viral Video: मीटिंग में एक बॉस अपने कर्मचारियों से कहता है कि अगली रिपोर्ट लेट नहीं आनी चाहिए। ऐसा हुआ तो तुम लोगों को शनिवार और रविवार को भी रुककर काम करना होगा।

Viral Video: प्राइवेट कंपनियों में कई बार टार्गेट पूरा करने के लिए कर्मचारियों को वीकेंड पर भी काम करने के लिए कह दिया जाता है। कई कर्मचारी तो आसानी से बॉस की इस बात पर सहमत हो जाते हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी ऐसे होते हैं जो वीकेंड पर काम करने की बात सुनते ही भड़क जाते हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक बॉस और एक कर्मचारी के बीच बहस का ऑडियो वायरल हो रहा है। यह बहस सुनकर हो सकता है कि आपको भी अपना ऑफिस याद आ जाए।

boss

प्रतीकात्मक तस्वीर (istock)

बॉस और कर्मचारी के बीच बहस

बॉस और कर्मचारी के बीच के बहस का ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे खुद से रिलेट कर रहे हैं। आपको भी बताते हैं कि ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्या है। ऑडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि दिलीप नाम का बॉस अपने कर्मचारियों की ऑनलाइन मीटिंग ले रहा है। मीटिंग में ही वह अपने कर्मचारियों से कहता है कि अगली रिपोर्ट लेट नहीं आनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो तुम लोगों को शनिवार और रविवार को भी रुककर काम करना होगा। देखें वीडियो-

End of Feed