Dance Video: अब मार्केट में नया आया कुआं डांस, यूजर्स बोले - भौजाई गिरीं तो रेस्क्यू करना पड़ जाएगा

एक्स पर डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक देसी महिला कुएं पर खड़ी होकर डांस कर रही है। खतरनाक नजारा देख यूजर्स के काफी फनी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने किया कुआं डांस
  • डांस पर आए फनी कमेंट्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Woman Dance Video: इंटरनेट पर महिलाओं के कई सारी वीडियोज शेयर की जाती है, जो लोगों को काफी पसंद भी आती है। ऐसे में कुछ ऐसी वीडियोज भी कभी-कभी देखने को मिलती है, जिसे देखकर इतनी हंसी आती है कि चाहकर भी इंसान कंट्रोल नहीं कर पाता। इस वीडियो को देखने के बाद भी आपका कुछ ऐसा ही रिएक्शन आने वाला है। इस वीडियो में एक भाभी कुआं डांस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक देसी महिला कुआं डांस कर रही है। इस दौरान वह कुएं के एकदम किनारे पर खड़ी होकर भोजपुरी गाने पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन अगर जरा भी उनका पैर फिसलता तो वो सीधे कुआं में गिरती। ऐसे में यूजर्स के भी काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं, जिसमें वे सभी महिला के इस कलाकारी पर काफी मजे ले रहे हैं।

End of Feed