Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ब्रिटिश कपल का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि, बाइक पर उनको कैसे पूरी तरह से 100% देसी अनुभव मिला। दरअसल, जैक एन्स्ले नामक एक व्लॉगर अपनी पत्नी पैगे मेटकाफ के साथ भारत यात्रा पर नासिक आए हुए हैं। यहां उन्होंने एक भारतीय व्यक्ति से रास्ता पूछा फिर लिफ्ट मांग ली। बाद में मोटरसाइकिल पर तीनों 'ट्रिपलिंग' करने की कोशिश की।
गौरतलब है कि, भारत में ट्रिपलिंग या एक ही दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के साथ सवारी करना एक आम यातायात उल्लंघन है। इस अवैध काम के लिए कई ट्रैफिक पुलिस वाले जुर्माना भी वसूलते हैं। मगर फिर भी 'ट्रिपलिंग' की प्रथा पूरे देश में व्यापक रूप से फैली हुई है। एक बाइक पर ट्रिपलिंग करना अपने आप में खतरनाक हैलेकिन ट्रिपलिंग को और भी अधिक जोखिम भरा बनाने वाली बात यह है कि ट्रिपल सवारी करते समय अक्सर हेलमेट की अनदेखी की जाती है- जैसा कि इस ब्रिटिश कपल के साथ भी हुआ। ये भी बता दें कि, वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत नहीं करता है और टाइम्स नाउ नवभारत दोपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने का समर्थन भी नहीं करता है।
जैक एन्स्ले ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इसमें वे और उनकी पत्नी नासिक में एक मोटरसाइकिल सवार के साथ सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में ब्रिटिश पर्यटक मोटरसाइकिल सवार से रास्ता पूछते हैं। जैक ने जब पूछा कि क्या वह भी उसी दिशा में जा रहा है और उन्हें बाइक सवार ने 'हां' में जवाब दिया। इस पर उसने भारतीय व्यक्ति से पूछा कि क्या उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट मिल सकती है। मोटरसाइकिल सवार जैक और पैगी को उनके गंतव्य तक छोड़ने के लिए तुरंत तैयार हो गया। इसके बाद वीडियो में तीन लोगों को दोपहिया वाहन पर 'ट्रिपलिंग' करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में जैक मोटरसाइकिल सवार के पीछे बैठे हुए कहते हैं, 'यह पहली बार है जब हम बाइक पर तीन लोग बैठे हैं। यह भारतीय स्टाइल है। मुझे भारतीय स्टाइल पसंद है।' इस पर बाइक सवार शख्स भी मुस्कुराने लगता है।
तकरीबन एक सप्ताह पहले शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो लगभग 2 मिलियन बार देखा जा चुका है और यह वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में नासिक के दर्जनों इंस्टाग्राम यूजर्स ने जैक से अपने घर पर मेहमान बनकर आने का अनुरोध किया है। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने भारत में करने के लिए चीजों और देखने के लिए जगहों के बारे में सुझाव साझा किए। एक यूजर ने कहा कि, 'मुझे भारतीय स्टाइल बहुत पसंद है, ये सुनकर मुझे हंसी आ गई।' जबकि एक अन्य यूजर ने जैक की हिन्दी पर पकड़ से प्रभावित होकर पूछा कि उन्होंने यह भाषा कैसे सीखी ?
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
