Stunt Gone Wrong: एस्केलेटर पर दिखा रहा था टशन, औंधे मुंह ऐसा गिरा, अरमान हुए भस्म

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 18, 2023, 06:59 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एस्केलेटर पर साइकिल से एक्शन दिखा रहा था। लेकिन ये एक्शन उसे इतना भारी पड़ा कि वह औंधे मुंह एस्केलेटर पर ही गिर पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एस्केलेटर पर स्टंट करना पड़ा भारी
  • साइकिल के साथ बीच एस्केलेटर पर गिरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Stunt Viral Video: इंटरनेट पर वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। यकीनन स्टंट का इतना खतरनाक वीडियो आपने कभी देखा नहीं होगा। ऐसे में अगर आप भी ये वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी लड़के को काफी भला-बुरा कहने लगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का एस्केलेटर पर साइकिल से स्टंट करने की कोशिश कर रहा था, जो उसे ही उल्टा पड़ गया। ऐसे में लड़का एस्केलेटर पर ही औंधे मुंह गिर पड़ा और उसकी साइकिल भी गिर गई। इस दौरान वह साइकिल के नीचे आ गया लेकिन फिर साइकिल नीचे गई तो वह अपने आपको संभाल पाया। यकीनन आपने ऐसा नजारा कहीं नहीं देखा होगा।

End of Feed