Viral Video: बांसुरी की सुरीली धुन पर शख्‍स ने किया कमाल का 'कथक', वीडियो देख दिल हार बैठेंगे

Viral Video: इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर ashish_kathak नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा है कि, ये वीडियो वाराणसी के बालाजी घाट का है। इसमें हरे रंग का कुर्ता पहने शख्‍स को कथक करते हुए देखा जा सकता है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिन में कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर रील्स बनाकर लाइक और व्‍यूज बटोरने वालों की भीड़ है तो वहीं कुछ प्रतिभावान लोग भी हैं जो अपने हुनर का प्रदर्शन करके भी लोगों को चौंका रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्‍यादा वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्‍स को गंगा घाट पर बांसुरी की मधुर ध्‍वनि पर कथक करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर कई लोग पसंद कर रहे हैं। कमेंटबॉक्‍स में यूजर्स ने कथक करते शख्‍स की नृत्‍य मुद्राओं की खूब तारीफ भी की है।

कथक करता शख्‍स।

इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर ashish_kathak नामक हैंडल से शेयर किया गया है। दावा है कि, ये वीडियो वाराणसी के बालाजी घाट का है। इसमें हरे रंग का कुर्ता पहने शख्‍स को कथक करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नर्तक के अलावा एक शख्‍स और भी है जो कि बांसुरी बजा रहा है। बांसुरी पर वो 'ये मोह-मोह के धागे' गीत की धुन को बजा रहा है। दोनों हुनरमंदों की इस प्रतिभा ने वीडियो को बेहद खूबसूरत बना दिया है। इस वीडियो के कैप्‍शन में लिखा है कि, 'प्रेम के धागे यूं ही नहीं बंधते, मैं कहू ना कहू मेरा वजुद तुमसे है।'

End of Feed