​CISF ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों से कराया योग, वायरल Photo ने जीता यूजर्स का दिल

Viral News: CISF ने यात्रियों से ये पहल फ्लाइट पर चढ़ने से पहले अपनी मांसपेशियों को खींचने और लचीला बनाने के लिए कराई। दुनिया भर के कई एयरपोर्ट्स पर अपनी तरह का यह पहला कदम एक स्वस्थ यात्रा अनुभव को बढ़ावा देता है।

Viral News: जोधपुर हवाई अड्डे से आई एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों को यात्रियों से योग करते हुए दिखाया गया है। ये व्‍यायाम तब कराया गया जब फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी। एक प्रोफेसर और आईआईटी स्नातक ने एक्स पर एक पोस्ट में इस अनूठी पहल को साझा किया। इसमे यात्रियों के एक समूह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करते हुए भी शेयर की गई। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'आज एयरपोर्ट पर सबसे दिलचस्प अनुभव हुआ! सीआईएसएफ सुरक्षा कर्मचारियों ने प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को बोर्डिंग से पहले कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कराई! मुझे संदेह था, लेकिन मुझे अच्छा लगा कि यह शुद्ध स्ट्रेचिंग थी और इसमें कोई अनावश्यक बकवास नहीं थी!'

यात्रियों से कराया योग।

CISF ने यात्रियों से ये पहल फ्लाइट पर चढ़ने से पहले अपनी मांसपेशियों को खींचने और लचीला बनाने के लिए कराई। दुनिया भर के कई एयरपोर्ट्स पर अपनी तरह का यह पहला कदम एक स्वस्थ यात्रा अनुभव को बढ़ावा देता है। अब तक, श्रीनगर , जोधपुर, देहरादून, उदयपुर, ग्वालियर और भुंतर हवाई अड्डों पर 2 से 3 मिनट के व्यायाम सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

End of Feed