दिल हो तो ऐसा! छोटे बच्चे ने ईनाम में जीते पैसे से घर की नौकरानी को दिलवा दिया फोन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 15, 2023, 03:39 PM IST

Viral News: अंकित नाम के छोटे बच्चे ने वीकेंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्राइज मनी के रूप में 7 हजार रुपये जीते थे। अंकित ने अपनी छोटी सी प्राइज मनी से हाउस हेल्प के लिए फोन खरीदा और उन्हें गिफ्ट कर दिया।

Viral News: सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं, जो लोगों के दिल को छू लेती हैं। सोचिए किसी बच्चे ने मेहनत करके कोई छोटा-मोटा प्राइज जीता हो और उस प्राइज से अपने घर में खाना बनाने वाली मेड को अगर फोन दिलवा दे तो यह दिल छूने वाली बात ही होगी। ऐसा ही किया है अंकित नाम के एक छोटे बच्चे ने। इस बच्चे ने अपने कारनामे से सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में जगह बना ली है। लोग बच्चे की जमकर सराहना कर रहे हैं।

HOUSE HELP

नौकरानी को गिफ्ट किया फोन (ट्विटर)

छोटे बच्चे के कारनामे ने जीता दिल

अंकित नाम के इस छोटे बच्चे ने वीकेंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्राइज मनी के रूप में 7 हजार रुपये जीते थे। इसके बाद उसने इन पैसों को खिलौनों पर खर्च न करके कुछ ऐसा किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। अंकित ने अपने घर में काम करने वाली महिला को एक मोबाइल गिफ्ट गिया। अंकित को पता था कि उनकी हाउस हेल्प के पास मोबाइल फोन नहीं था। जैसे ही उन्होंने टूर्नामेंट में पैसे जीते, सबसे पहले वह मोबाइल की दुकान पर पहुंचे। देखें तस्वीर-

End of Feed