ऑफिस में काम की जगह होता था एंटरटेनमेंट, कैंटीन से कॉफी और मैगी चुराने वालों की HR ने खोली पोल

Viral News: कंपनी ने कर्मचारी को नोटिस भेजते हुए लिखा कि, 'कृपया याद रखें, हमने आपको पिछले हफ़्ते ही एक सामान्य चेतावनी दी थी जब आप ड्यूटी पर रहते हुए बाबिल खान के इंटरव्यू देखते हुए पकड़े गए थे !'

Viral News: लिंक्डइन यूजर सुमित मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में दावा किया गया है कि उनकी एक दोस्त ऋषिका को HR की तरफ से नोटिस भेजा गया है। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि ऑफिस में वर्किंग आवर (काम के घंटे) में वे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती थीं। यही नहीं, एचआर की ओर से भेजे गए मेल में ये भी कहा गया है कि, काम करने की जगह वे OTT प्‍लेटफॉर्म्स, जॉब वेबसाइट्स और शॉपिंग वेबाइट्स का यूज़ करती थीं।

HR द्वारा भेजी गई मेल।

HR ने कर्मचारियों की खोली पोल

कंपनी ने कर्मचारी को नोटिस भेजते हुए लिखा कि, 'कृपया याद रखें, हमने आपको पिछले हफ़्ते ही एक सामान्य चेतावनी दी थी जब आप ड्यूटी पर रहते हुए बाबिल खान के इंटरव्यू देखते हुए पकड़े गए थे ! आपके कई सहकर्मियों ने भी रिपोर्ट की है कि आप और श्रेया निजी इस्तेमाल के लिए पेंट्री से कॉफी के पाउच, चीनी के पाउच, मैगी, कांटे और डिस्पोजेबल प्लेट ले जाते हैं। कृपया ध्यान दें कि ऑफिस की संपत्ति से उत्पाद चुराना सख्त मना है।" बता दें कि, कुछ दिन पब्लिश की गई इस फोटो को अब तक 400 से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।

End of Feed