Viral News: भारत में सड़कों पर गड्ढे आम बात है। जबकि दुनिया के बड़े देशों में सड़कों पर गड्ढे कम ही देखने को मिलते हैं। अगर गड्ढे होते भी हैं तो जल्द से जल्द भर दिए जाते हैं। वहीं ब्रिटेन की सड़कों पर गड्ढे होने पर एक शख्स ऐसा काम कर रहा है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सड़कों पर गड्ढे दिखने पर यह शख्स उनमें गिट्टी-कंक्रीट नहीं बल्कि नूडल्स डालकर भर देता है। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के रहने वाले मार्क मोरेल ऐसा हैरान करने वाला काम कर रहे हैं।
सड़क के गड्ढों को नूडल्स से भरता है शख्स (Twitter/@mrpotholeuk)
सड़कों पर दिख रहे गड्ढों में नूडल्स भरता है शख्स
मार्क मोरेल सेवानिवृत्त शख्स है, जो पिछले 10 सालों से सड़कों पर दिखने वाले गड्ढों को अजीबोगरीब चीजों से भर रहे हैं। मार्क मोरेल 'मिस्टर पॉटहोल' के नाम से जाने जाते हैं। सड़क के गड्ढों को लेकर वह काफी लंबे समय से काम कर रहे हैं। पहले वह सड़क के गड्ढों को लेकर आवाज उठाते थे, लेकिन जब उनकी सुनवाई कहीं नहीं हुई तो उन्होंने अनोखा हथकंडा अपनाया। इसके बाद उन्होंने सड़क पर दिख रहे गड्ढों को नूडल्स से भरना शुरू कर दिया।
You never guessed it. From floating plastic ducks in water filled potholes to birthday cakes, fishing rods and mode… t.co/7kS9GW8e63
— ANI (@ANI) Mar 28, 2023
मोरेल ने नूडल के एक ब्रांड के साथ मिलकर गड्ढों पर कार्रवाई करने का सरकार से आग्रह भी किया है। इससे पहले भी मोरेल अपने अनोखे कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। पहले वह बारिश से भरे सड़के के गड्ढों में प्लास्टिक के बत्तख तैराकर प्रशासन का ध्यान खींचते थे। रिपोर्ट के अनुसार, मोरेल साइकिलिंग करने वाले लोगों को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका मानना है कि गड्ढों की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती हैं। ऐसे में सड़कों को गड्ढा मुक्त होना चाहिए। ब्रिटेन की 'फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन' रिपोर्ट के अनुसार देश में हर हफ्ते एक साइकिल सवार की इन्हीं गड्ढों की वजह से मौत हो जाती है।
