Video: खाना बना रही महिला को पीछे से आकर सांप ने मारा डंक, आगे क्या हुआ देखकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 23, 2023, 03:32 PM IST

Viral Video: सांप महिला के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि महिला के पैर पर सांप डंक मारने की कोशिश करता है। इसके बाद जो होता है, वह बहुत ही ज्यादा खतरनाक है।

Viral Video: सांप इस दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। सोचिए आपके सामने अगर कोई सांप आ जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो थाईलैंड का है। थाईलैंड के सूरत थानी से एक भयावह घटना सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला घर के बाहर खाना बना रही थी। इस दौरान महिला को बहुत ही खतरनाक स्थिति का सामना करना पड़ा।

snake attack

सांप का हमला (यूट्यूब)

वीडियो देखकर कांप जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकते हैं महिला खाना बना रही थी, इस दौरान पीछे से 12 फीट लंबा एक सांप महिला की तरफ बढ़ता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला खाना बनाने में तल्लीन होती है। इसी बीच सांप महिला के बिल्कुल नजदीक पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है।इस दौरान महिला गैस से चलने वाली कड़ाही में खाना बना रही थी। सांप तेजी से रेंगता हुआ आता है और अचानक से महिला को डंक मारने की कोशिश करता है। देखें वीडियो-

End of Feed