Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता है। कहते हैं कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उनके दिल में हर किसी के लिए प्यार होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो देखने को मिलता है, उसे देखकर आपका दिल टूट सकता है। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बड़े से नाले में गिरे कुत्ते के बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहा होता है। इसके बाद जो होता है, वह दिल तोड़ने वाला है।
कुत्ते को बचाने के चक्कर में नाले में गिरा (इंस्टाग्राम)
कुत्ते के बच्चे को बचाने के चक्कर में नाले में गिरा छोटा बालक
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े से नाले में एक कुत्ते का बच्चा गिरा होता है। जब वहां से गुजर रहा एक छोटा सा बच्चा यह देखता है तो उसे बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा देता है। आप देख सकते हैं कि वह नाले के मुहाने पर बैठकर कुत्ते के बच्चे को बचाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। देखा जा सकता है कि बार-बार कुत्ते का बच्चा ऊपर उछलकर आ रहा होता है, जिससे छोटा बालक उसके पैर पकड़ ले और ऊपर खींच ले। यह क्रम चल ही रहा होता है कि छोटे बालक का बैलेंस बिगड़ जाता है। देखें वीडियो-
इसके बाद छोटा बालक खुद को संभाल नहीं पाता है और मुंह के बल धड़ाम से नाले में ही गिर जाता है। वीडियो में यही सीन सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाला है। आप देख सकते हैं कि छोटा बालक पूरी तरह से नाले के पानी में गिर जाता है और उसके कपड़े सन जाते हैं। कुत्ते के बच्चे को बचाने के चक्कर में वह इतनी ऊंचाई से नाले में गिरता है। यकीनन उसे कहीं न कहीं चोट जरूर लगी होगी। वीडियो को abhaygiri21 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
