VIDEO: ये तो हद है भाई....भैंसे का जबरन आइब्रो बना रहे थे दो युवक, वीडियो देख कहेंगे, 'क्या-क्या देखने पड़ेगा'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 9, 2023, 09:09 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप हंस पड़ेंगे। इस वीडियो में दो लड़कों जबरन एक भैंस को पकड़कर उसका आईब्रो बना रहे हैं, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कों ने बनाया भैंस का आईब्रो
  • भैंस ने भी दिखाई दिलचस्पी
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Boys Making Buffalo Eyebrows Viral Video: लोग अपने मजे के लिए अब जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं, उनके साथ भी वे मस्ती करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में लड़के भैंस के साथ कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है।

Boys Making Buffalo Eyebrows Viral Video

लड़कों ने बनाया भैंसे का आईब्रो (Image Credit : kemcho_gujrati/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में ये दोनों लड़के एक भैंसे का आईब्रो बना रहा हैं। जी हां, सुनकर ही मजा आ गया न, अब सोचिए जब आप पूरा वीडियो देखेंगे तो आपका क्या हाल होने वाला है? ऐसे में इंटरनेट पर भैंसे के आईब्रो का यह वीडियो गर्दा मचा रहा है। आलम ये है कि यूजर्स इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं और इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

End of Feed