Video: पति के मुंह से गलती से निकला- तुमसे सुंदर कियारा आडवाणी है, फिर पत्नी ने जो किया जिंदगीभर पछताएगा बेचारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 1, 2023, 06:09 PM IST

Husband Wife Video: एक शख्स को अपनी पत्नी से यह कहते हुए सुन सकते हैं, 'अरे यार, कियारा आडवाणी तो एक्ट्रेस है! गुस्सा क्यों कर रही हो? तुम ऐसे गुस्सा कर रही हो, जैसे मैं उससे शादी कर लूंगा?' इसके बाद पत्नी का जवाब भी सुन लीजिए।

Husband Wife Video: पति-पत्नी में अक्सर नोकझोंक होते रहते हैं। कई बार पति-पत्नी एक-दूसरे की तुलना किसी एक्टर-एकट्रेस से करके भी टांग खिंचाई करते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पति ने कियारा आडवाणी को अपनी पत्नी से सुंदर बता दिया। इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपको भी मजा आने वाला है। वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Husband Wife Video

पति-पत्नी का वीडियो (ट्विटर)

पति से हो गई भारी मिस्टेक

वीडियो की शुरुआत में आप एक शख्स को अपनी पत्नी से यह कहते हुए सुन सकते हैं, 'अरे यार, कियारा आडवाणी तो एक्ट्रेस है! गुस्सा क्यों कर रही हो? तुम ऐसे गुस्सा कर रही हो, जैसे मैं उससे शादी कर लूंगा?' इस दौरान पत्नी फुल गुस्से में नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि पत्नी अपने पति की तरफ देखे बिना ही कहती है, 'जाओ कर लो उससे शादी' इसके बाद पति फिर बोलता है, 'जैसे वो कर ही लेगी मेरे से!' इसके बाद पत्नी व्यंग्य में बोलती है, 'नहीं, नहीं.. कर लेगी, तुम तो इतने अच्छे हो ना, तुम्हारे ऊपर तो सारी लड़कियां फिदा हो जाएं।' देखें वीडियो-

End of Feed