Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है। बहुत सारे लोगों को साबुन की महक पसंद होती है, लेकिन शायद ही कोई साबुन खाना पसंद करता है। इस बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में एक लड़की साबुन खाते नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। वीडियो में लड़की साबुन के साथ-साथ हैंडवॉश को खाने की भी लालसा जाहिर कर रही है।
साबुन खाने का वीडियो (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर नहीं होगा आपको यकीन
वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर व्यूज बटोरे हैं। आप देखेंगे कि एक लड़की ने अपने हाथ में साबुन पकड़ा हुआ है। वह दावा करती है कि उसे साबुन खाना पसंद है। वह साबुन अपने दांत से काटती भी दिख रही है। यह देखकर लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। वीडियो की असलियत सामने आने के बाद लोगों का माथा खराब हो रहा है। दरअसल, यह साबुन नहीं बल्कि कुछ और था। देखें वीडियो-
आप देखेंगे कि लड़की साबुन और डेटॉल अपने हाथ में लेकर आती है। इसके बाद वह कैमरे में कहती है कि उसे साबुन खाना पसंद है। इसके बाद वह साबुन खाने लगती है। यह लोगों को बहुत अजीब हरकत लगती है। हालांकि, थोड़ी देर में लड़की ही इसकी सच्चाई बताती है। लड़की बताती है कि वह जो साबुन खा रही थी। असल में वह साबुन नहीं बल्कि चॉकलेट है। कुछ लोगों को यह वीडियो पसंद नहीं आया। वहीं कुछ लोग इसे फनी वीडियो की तरह देख रहे हैं। वीडियो को 21b_kolkata नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
