Bride Groom Clash: सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं, वहीं कुछ वीडियो में ऐसा देखने को मिल जाता है। जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शादी की स्टेज का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला के दौरान रसगुल्ला खिलाने के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन ऐसा भिड़ते हैं कि एक-दूसरे पर थप्पड़ों की बौछार कर देते हैं।
दूल्हा-दुल्हन की लड़ाई (ट्विटर)
दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर हुई मारपीट
वीडियो सामने आने के बाद लोगोंं को भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसा शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं। वैसे तो कई बार शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच नोक-झोंक और वाद-विवाद की खबरें आती हैं, लेकिन दूल्हा-दुल्हन के बीच स्टेज पर ऐसा शायद ही देखने को मिलता है। जयमाला के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच हमेशा प्यार का ही रिश्ता देखने को मिलता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में इसके उलट है। आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही झगड़ पड़ते हैं। देखें वीडियो-
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony t.co/bjypxtJzjt
— ANI (@ANI) Dec 13, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इसी बीच दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने लगता है। हालांकि, दुल्हन को रसगुल्ला नहीं खाना होता है। इसके बाद दूल्हा थोड़ी जबरदस्ती करने लगता है। यह देखकर दुल्हन के सब्र का बांध टूट जाता है। इसके बाद वह दूल्हे का हाथ हटाती है और उसे सबके सामने थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच स्टेज पर ही भयंकर लड़ाई शुरू हो जाती है। वीडियो में देखकर आपको लगेगा कि जैसे डब्ल्यूडब्ल्यूई में दो रेसलर लड़ाई कर रहे हो। वह एक-दूसरे के साथ काफी देर तक हाथापाई कर रहे होते हैं। वीडियो को 'घर के कलेश' नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो ओरिजिनल है या फिर यह किसी नाटक का हिस्सा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
