अमेरिकी चुनाव में मंगेतर के मतदान न करने पर सगाई तोड़ेगी महिला ? यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

Viral News: महिला ने कहा कि, 'मेरे मंगेतर की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की कोई योजना नहीं थी। अब मैं नैतिक संकट से गुजर रही हूं। क्या हमारी सगाई खत्म करना इतना नाटकीय है?' उसने बताया कि वे फ्लोरिडा में रहते हैं और उनके होने वाले पति ने वोट देने से इंकार कर दिया।

Viral News: अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव का परिणाम आ चुका है। इसी के साथ तमाम देशों का इंताजार खत्‍म हुआ और अगले अमेरिकी राष्‍ट्रपति के नाम से पर्दा भी उठ गया। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों में आखिर डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का हरा ही दिया। इसके बाद अब अन्‍य प्रक्रियाओं के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। सोशल मीडिया पर अमेरिकी चुनावों के नतीजों की जोरदार चर्चा है। इसी बीच रेडिट पर एक 26 वर्षीय महिला ने दावा किया कि वह सगाई इसलिए तोड़ना चाहती है क्‍योंकि उसके मंगेतर ने वोटिंग में हिस्‍सा नहीं लिया।

महिला ने सगाई तोड़ने की बनाई योजना। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

महिला ने कहा कि, 'मेरे मंगेतर की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की कोई योजना नहीं थी। अब मैं नैतिक संकट से गुजर रही हूं। क्या हमारी सगाई खत्म करना इतना नाटकीय है?' उसने बताया कि वे फ्लोरिडा में रहते हैं और उनके होने वाले पति ने वोट देने से इंकार कर दिया, क्योंकि उन्हें कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं था। चूंकि, दोनों के राजनीतिक विचार काफी हद तक एक जैसे हैं। इसलिए उसे समझ में नहीं आ रहा कि वह इस वोट को छोड़ने के बारे में इतना उदासीन क्यों है।

End of Feed