UP Police meme on jawan : यूपी पुलिस हंसी के साथ जागरुकता का डोज देने के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। सोशल मीडिया पर इनके कई प्रकार के मीम्स वायरल होते रहते हैं। हर मौके के लिए यूपी पुलिस के पास कोई न कोई मीम जरूर होता है, जिसे शेयर कर वे लोगों को जागरूक बनने की अपील करती है। हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिल ने इस बार जो मीम शेयर किया है वौ काफी ज्यादा अलग है। इस मीम के माध्यम से यूपी पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी है।
यूपी पुलिस का ट्वीट। (फोटो क्रेडिट : @Uppolice/Twitter)
क्या है मीम में
यूपी पुलिस के मीम में शाहरुख खान के जवान फिल्म के ही एक सीन को दर्शाया गया है। वहीं, दूसरी ओर फोटो में एक हेलमेट को दिखाया गया है। जिसके माध्यम से ड्राइवर को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस ने शाहरुख की फोटो पर लिखा है कि, अगर आप ये स्थिति नहीं चाहते हैं तो गाड़ी चलाते समय हेलमेट कन अनिवार्यता न भूलें और हेलमेट को पहन खें। वहीं, फोटो को कैप्शन दिया गया है कि, जवान हो या बूढ़े,टू व्हीलर पर बैठने से पहले, हेलमेट कभी न भूलें।
लोगों ने किया खूब पसंद
इस वीडियो को ट्विटर पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोग इस फोटो पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब तक फिलहाल इसे 1मिलियन से ज्यादा लोग चुके हैं। अभी भी ये सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। इस फोटो पर यूजर्स ने तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं और ह्यूमर पर यूपी पुलिस की काफी तारीफ की है। हालांकि बता दें इस फोटो को ट्विटर पर अब तक करीब 62 हजार से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।
