Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में कई बार आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Dance Video) को देखकर लोगों की दुनिया ही बदल जाती है। वहीं, कुछ तो दिन बना देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें एक अंकल का स्वैग और एनर्जी लेवर देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।
अंकल का हाहाकारी डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Video: पाकिस्तान में खीर बेचते हुए मिला डोनाल्ड ट्रंप का हमशक्ल, मजेदार वीडियो देख आप भी लगाएंगे
कई लोगों को डांस करना काफी अच्छा लगता है। कई लोगों का तो यह पैशन होता है। वहीं, कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनके डांस करने का अंदाज देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक अंकल ने डांस से ऐसा गर्दा उड़ाया, जिसके देखकर एक पल के लिए आपकी बोलती जरूर बंद हो जाएगी। वीडियो में आप देख सकते हैं ढोल बजते ही सूट-बूट में एक अंकल ठुमके लगाने शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे उनका एनर्जी लेवल बढ़ता ही चला जाता है। आखिर में ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- ये है असली हिंद का सितारा....देखें वीडियो...
अंकल का हाहाकारी डांस
डांस वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'dr_rais_meer_official' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि अंकल ने तो माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि इनके आगे तो बड़े-बड़े डांसर भी फेल हैं। तो आपको यह डांस कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
