Viral Video: ऐसे लगाया ताला तो कभी जिंदगी में चोरी नहीं कर सकता चोर, देखें जबरदस्त जुगाड़

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 24, 2024, 04:31 PM IST

Desi Jugaad Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इस दौरान एक शख्स बताता है कि हथौड़ी या किसी लोहे की रॉड का इस्तेमाल करके इस ताले को तोड़ा जा सकता है।

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ के दर्जनों वीडियो देखने को मिलते हैं। इसी क्रम में हम एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह देसी जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दरवाजे को लॉक करने के लिए सबसे जबरदस्त जुगाड़ लगाया गया। इस जुगाड़ को अगर आपने भी लगा लिया तो कभी भी आपके घर में चोरी नहीं हो सकती है।

lock jugaad video

लॉक जुगाड़ वीडियो (फेसबुक)

जुगाड़ का सबसे जबरदस्त वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के बाहर ताला लटका हुआ है। इस दौरान एक शख्स बताता है कि हथौड़ी या किसी लोहे की रॉड का इस्तेमाल करके इस ताले को तोड़ा जा सकता है। इसके बाद वह एक जुगाड़ दिखाता है। आप देख सकते हैं कि शख्स ने लोहे का एक बॉक्सनुमा लॉकर बनवा दिया है। इसी लॉकर के भीतर कुंडी डालकर ताला लगाया गया है। इसके बाद कोई भी चोर लॉक को तोड़ नहीं पाएगा। देखें वीडियो-

End of Feed