अजब: इस्लामिक देश में समंदर के बीचों-बीच 600 साल से खड़ा है हिंदू मंदिर, जहरीले सांप करते हैं सुरक्षा!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 15, 2023, 01:33 PM IST

Tanah Lot Temple: आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी आंखें आश्चर्य से खुली रह जाएंगी। यह मंदिर इस्लामिक देश में समुद्र के बीचोंबीच 600 साल से अपनी जगह पर स्थापित है। मान्यता है कि इसकी सुरक्षा जहरीले सांप करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • समुद्र के बीचों-बीच बना है यह मंदिर
  • हजारों साल पहले हुआ था चट्टान का निर्माण
  • चट्टान पर बना है अनोखा हिंदू मंदिर

Tanah Lot Temple: दुनिया के कई देशों में आज भी सदियों पुराने मंदिर मौजूद हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक इस्लामिक देश में 600 सालों से एक हिंदू मंदिर समुद्र के बीचों-बीच खड़ा है। यह हिंदू मंदिर आज भी पूरी तरह से सुरक्षित है। कहा जाता है कि इस मंदिर की सुरक्षा में सांप लगे हुए हैं। यह मंदिर इंडोनेशिया में मौजूद है। यह समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची सी चट्टान पर स्थित है। मान्यता है कि हजारों साल पहले इस चट्टान का निर्माण समुद्री पानी के ज्वार से हुए एक क्षरण के कारण हुआ था।

tanahlot temple

तनाहलोत मंदिर (ट्विटर)

अनोखे मंदिर के बनने की कहानी है दिलचस्प

इस अनोखे मंदिर के बनाने की कहानी बेहद अनोखी है। तनाह लोत नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर स्थित है। 'तनाह लोत' का स्थानीय भाषा में मतलब समुद्री भूमि अथवा समुद्र में जमीन से होता है। तनाह लोत मंदिर बाली के सागर तट पर बने उन सात मंदिरों में शामिल है, जिन्हें एक श्रृंखला के रूप में स्थापित किया गया है। इनकी खासियत यह है कि हर मंदिर से अगला मंदिर पूरी तरह से साफ दिखाई देता है।

End of Feed