Unluckiest Person in History: किसी-किसी की किस्मत बहुत ही ज्यादा बुरी होती है, वह कुछ भी करता है तो उसमें सफल नहीं होता। आज हम आपको दुनिया के सबसे बदकिस्मत इंसान के बारे में बताएंगे, जिसके साथ पूरी जिंदगी ऐसी घटनाएं घटती रहीं। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस इंसान को ‘इतिहास का सबसे बदकिस्मत इंसान’ भी कहा जाता है। हम जिस आदमी की बात कर रहे हैं, वह आदमी थे ब्रिटेन के वाल्टर समरफोर्ड (Walter Summerford)।
दुनिया का सबसे बदकिस्मत इंसान (ट्विटर)
वाल्टर समरफोर्ड अंग्रेज सेना में अफसर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि वाल्टर के साथ जीवन में एक जैसी तीन घटनाएं घटीं, जिसमें वह मरते-मरते बचे। उनकी मौत भी इसी घटना से हुई। सिर्फ यही नहीं मरने के बाद उनके कब्रिस्तान के साथ भी वैसी ही घटना घटी। वाल्टर समरफोर्ड के साथ सबसे पहली घटना 1918 में घटी। प्रथम विश्व युद्ध में वह बेल्जियम में तैनात थे। एक दिन वह घुड़सवारी कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिरी। इसके उनके कमर के नीचे का पूरा शरीर लकवा मार गया।
हर 6 साल में शख्स के ऊपर गिरती थी बिजली
उन्होंने इस हादसे से हार नहीं मानी और कई महीनों की लड़ाई के बाद पूरी तरह ठीक होकर चलने फिरने लगे। उनकी किस्मत इतनी खराब थी कि ठीक होने से पहले ही ब्रिटेन की सेना से उन्हें जबरन सेवामुक्त कर दिया गया। इसके बाद वाल्टर अपनी जिंदगी नॉर्मल बनाने में लगे थे। अभी पहली घटना को 6 साल ही बीते थे कि साल 1924 में उनके साथ फिर वैसी ही घटना घटी। वह कनाडा में मछली पकड़ने तालाब गए थे। एक पेड़ के नीचे बैठे रहने के दौरान उनके ऊपर फिर से आकाशीय बिजली गिरी। इस बार उनके शरीर का दायां भाग लकवा मार गया। इस बार भी वह चमत्कारिक रूप से पूरी तरह ठीक हो गए।
6 साल बाद उनके कब्रिस्तान पर गिरी बिजली
ठीक 6 साल बाद ही साल 1930 में उनके साथ फिर से वही हुआ। वह पार्क में टहलकर खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान कड़कड़ाती हुई आसमानी बिजली उनके ऊपर गिरी। उन्होंने दो साल तक संघर्ष किया, लेकिन इस बार अपनी जिंदगी की जंग हार गए। आखिरकार साल 1932 में उनकी मौत गई। मौत के बाद उन्हें कनाडा स्थित माउंटेन व्यू कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मरने के बाद भी आकाशीय बिजली ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। 1936 में उनकी कब्र के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी और उनकी कब्र के ऊपर लगा पत्थर चकनाचूर हो गया। हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी कब्र के ऊपर आकाशीय बिजली तीसरी घटना के ठीक छह साल बाद गिरी। हर छह साल में उनके ऊपर आकाशीय बिजली क्यों गिरती थी, यह आज तक रहस्य बना हुआ है।
