Girl Stunt Video: आपने सड़क पर बाइक चलाते हुए कई लोगों को स्टंट करते देखा होगा। कई बार लोग बिना सेफ्टी के भी स्टंट करते दिखाई देते हैं। इस दौरान वह अपनी जान की परवाह भी नहीं करते। आपने अधिकतर लड़कों को ही सड़क पर स्टंट करते देखा होगा, लेकिन आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं। उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।
स्कूटी स्टंट वीडियो (ट्विटर)
ये भी पढ़ें- लाशों के साथ 10 मिनट बिताने पर 25,000 रुपये सैलरी ! सोशल मीडिया पर खतरनाक जॉब ऑफर वायरल
लड़की ने किया जबरदस्त स्टंट
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की सड़क पर स्कूटी चला रही है। इस दौरान उसे न जाने क्या सूझता है कि वह हाथ छोड़कर स्कूटी चलाने लगती है। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार में बैठे लोग लड़की का वीडियो बनाने लगते हैं। तभी एक हैरान करने वाली चीज होती है। आप देख सकते हैं कि लड़की अपने हाथ छोड़कर दोनों हाथों से स्कूटी पर ही स्टेचिंग करने लगती है। सबसे पहले आप देखिए यह हैरान करने वाला वीडियो-
लड़की को ऐसा खतरनाक काम करता देख लोगों को यकीन नहीं होगा। जिस तरह लड़की हाथ छोड़कर स्कूटी चलाते-चलाते गाड़ी पर ही अपनी पीठ सीधी करने लगती है। उसे देखकर यूजर्स भी हैरान हो गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो को @Decentladki1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। आप देख पाएंगे कि लड़की स्कूटी काफी तेज रफ्तार में भी चला रही है। यहां तक कि उसने अपने पैर के पास कोई बोरी भी रखी हुई है।
