Leopard Lion Fight Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Lion Leopard Viral Video) लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं, तो कुछ को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक तेंदुआ और शेर का चौंकाने वाला वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, शिकार के लिए दोनों ने पेड़ पर ऐसा गदर मचाया और दोनों का जो अंजाम हुआ वो काफी खतरनाक था।
तेंदुआ और शेर के बीच खतरनाक लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)
ये तो हम सब जानते हैं शेर और तेंदुआ दोनों अपने शिकार पर बुरी तरह टूट पड़ता है। इतना ही नहीं दोनों काफी तेजी में शिकार को चट कर जाता है। लेकिन, जरा सोचिए ये दोनों जब एक ही शिकार पर टूट पड़े तो क्या अंजाम होगा? जाहिर सी बात है नजारा बेहद खौफनाक होगा। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह पेड़ के ऊपर एक ही शिकार पर तेंदुआ और शेर टूट पड़े हैं। शिकार के लिए दोनों आपस में खतरनाक तरीके से भिड़ गए। दोनों की लड़ाई में पेड़ की डाली टूट गई और दोनों धड़ाम से नीचे गिर पड़े। नीचे गिरते ही तेंदुआ मौके से फरार हो जाता है और शेर उसे देखता ही रह जाता है। तो पहले आप भी देखें ये खतरनाक वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो (Trending Video) देखकर जरूर आपका दिमाग भी चकरा गया होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ranthamboresome' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'काफी खतरनाक नजारा है भाई'। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर मजा आ गया। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आखिर शिकार किसे मिला?
