Viral Video: सोशल मीडिया पर साड़ी पहनकर स्विमिंग करती महिला का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला किसी प्रोफेशनल स्विमर की तरह तैरते हुए दिखाई दे रही है। कई यूजर्स ने महिला की स्विमिंग स्टाइल देखकर उसके मूव्य के कायल हो गए। वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है। वैसे आपको बता दें कि, स्विमिंग के शौकीन लोग किसी भी तालाब में गोता लगाने को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं फिर चाहे उन्होंने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना हो या नहीं। मगर वे नदियों या नहरों में कूदने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इसी से प्रेरित एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में स्विमिंग करती महिला बड़े-बड़े ट्रेनरों को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। कई यूजर्स ने उनकी तुलना भैंस या मगरमच्छ से की है और कुछ ने उनकी आलोचना भी की है।
आसमानी रंग की साड़ी पहनकर तैरने वाली महिला का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। महिला ने इंस्टाग्राम पर @kirankewat नाम से अपने अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए हैं। दोनों वीडियो में देखा जा सकता है कि तालाब में कुछ लोग नहा रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। बीच में वह आकर पानी में गोता लगाती है और अपने दोनों हाथों और पैरों से पानी के बहाव को काटते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे तक तैरती है। गौरतलब है कि, किरण केवट नाम की महिला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियो और फोटो ऑनलाइन पोस्ट करती रहती हैं। वीडियो के पहले भाग को 4.7 मिलियन व्यूज और 27,000 लाइक्स मिल चुके हैं जबकि दूसरे भाग को 11.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और 78,000 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।
इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स के कमेंट भी आए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में प्यार भरे इमोजी बनाते हुए अपनी तारीफ की है। वहीं, कई यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने महिला को ट्रोल कर दिया।
