Saanp Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो चीजें इतनी मजेदार (Snake Video) होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक लड़का जान पर खेलकर खतरनाक तरीके से सांप को पकड़ रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।
दिल दहलाने वाला नजारा, (Photo Credit - Instagram)
सांप से पंगा लेना सबके बस की बात नहीं है। ज्यादातर लोग तो सांप का नाम सुनते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, सांप जिस तरह लोगों को अपना शिकार बनाता है उसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Snake Viral Video) में एक लड़के का अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक लड़का मास्क लगाकर जहरीले सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, सांप बार-बार उसे चकमा देने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं कई बार सांप उस पर हमला भी करता है, लेकिन लड़के की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया और सांप को दबोच लिया। देखें शॉकिंग वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आपके भी पसीने छूट गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'india.yatra' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खतरनाक वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि यह जानलेवा नजारा है। जबकि, कुछ का कहना है कि इस तरह सांप के साथ कौन पंगा लेता है भाई?
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
