Viral Video: होली के गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देखकर हर भारतीय झूमने लगेगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। इस डांस वीडियो में एक रूसी महिला होली के गाने पर जमकर ठुमके लगा रही है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो (Dance Video) वायरल होते रहते हैं। कई डांस वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। जबकि, कई डांस वीडियो (Dance Viral Video) लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं, कुछ ऑरिजनल डांस देख दुनिया दीवानी हो जाती है। यूजर्स डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं, तारीफ भी करते हैं और कई बार जमकर चटकारे भी लेते हैं। एक बार फिर लोगों के सामने एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर भारतीय झूमने लगेगा।

Dance Video

रूसी महिला का होली डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

ये तो हम सब जानते हैं होली का त्योहार नजदीक आ गया है। भारत में होली की धूम हर तरफ देखने को मिलती है। इतना ही नहीं यहां कई तरह से होली भी मनाई जाती है। इसके अलावा होली पर कई गाने भी बने हैं, जिनपर लोग जमकर ठुमके लगाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक रूसी महिला ने होली के गाने पर डांस से धूम मचा दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैक ग्राउंड में होली का गाना बज रहा है और रूसी महिला भारतीय ड्रेस में जमकर उस पर ठुमके लगा रही है। देखें वीडियो...

End of Feed