मां ने बेटी के प्रेमी को समझ लिया कचरेवाला, फिर जो हुआ पेट पकड़कर हंसेंगे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 19, 2024, 03:02 PM IST

Premi Premika Ka Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमिका अपने प्रेमी को मां से मिलाने घर पहुंचती है। मगर इससे पहले मुलाकात होती मां ने प्रेमी को ही कचरेवाला समझ लिया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बहुत हंसेंगे।

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जो आपको बहुत हंसाने वाला है। वीडियो दरअसल एक लड़की से जुड़ा है जो अपने प्रेमी को मां से मिलाने घर पहुंचती है। मगर प्रेमी की मां से मुलाकात इतनी अजीब रही है कि देखकर माथा पकड़ लेंगे। फिर आगे का नजारा देखकर पेट पकड़ लेंगे।

Viral Video Today

मजेदार वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

प्रेमी को समझ लिया कचरेवाला

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि लड़की अपने प्रेमी के साथ घर के दरवाजे पर मौजूद है और अपनी मां को आवाज देती है। मां तुरंत दरवाजे तक पहुंचती हैं। लड़की बोलती है मां आपको किसी से मिलवाना है। मां इतना सुनती हैं और तुरंत बोलती हैं कि झाडू वाले भैया आए हैं और हाथ में झाड़ू भी पकड़ा दी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो दिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मजेदार है कि लड़की आगे कहती है कि वो झाड़ूवाले भैया नहीं है। अब मां बोलती हैं कि पौछेवाले हैं। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे।

End of Feed