बेटी के टीवी प्रैंक में बुरे फंसे उसके डैडी, वायरल हो रहे वीडियो को देख हंसी नहीं रोक पाए यूजर्स

Prank Video: वायरल वीडियो की शुरुआत में एक छोटी बच्ची कमरे के अंदर भागती हुई अपने पिता को बुलाती है और कहती है कि टीवी काम नहीं कर रहा है। कमरे के अंदर जाते ही पिता निराश हो जाता है क्‍योंकि वो टीवी की स्‍कीन पर खूब सारे क्रैक्‍स देखता है।

Prank Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक प्रैंक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको पिता और बेटी के बीच की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। दरअसल, सोशल मीडिया पर यूजर्स पर प्रैंक वीडियो को खूब शेयर करने लगे हैं। इसका खुमार बच्‍चों पर इस तरह चढ़ा है कि वे अब घर में भी माता-पिता के प्रैंक करते दिखते हैं। अच्‍छी कॉमिक टाइमिंग होने के कारण कई वीडियोज वायरल भी होते हैं। हाल ही में एक बड़ा मजेदार वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक पिता का दिल दुखा जब उसकी बेटी ने टूटे हुए टीवी के साथ प्रैंक किया।

बेटी ने पिता के साथ किया प्रैंक।

वायरल वीडियो की शुरुआत में एक छोटी बच्ची कमरे के अंदर भागती हुई अपने पिता को बुलाती है और कहती है कि टीवी काम नहीं कर रहा है। कमरे के अंदर जाते ही पिता निराश हो जाता है क्‍योंकि वो टीवी की स्‍कीन पर खूब सारे क्रैक्‍स देखता है। वह जल्दी से अपनी बेटी को सोफे पर बैठाता है। कुछ ही देर बाद, स्क्रीन पर एक खौफनाक वीडियो चलना शुरू हो जाता है, जिससे शख्‍स उछल पड़ता है गिर जाता है और फिर जल्दी से कमरे से भाग जाता है। वह इतना डर गया था कि उसने अपनी बेटी को वहीं छोड़ दिया। अपने पिता की प्रतिक्रिया देखकर बेटी नाचने लगी और हंसने लगी क्योंकि उसका प्रैंक सफल हो गया था। वीडियो पर एक ओवरले टेक्स्ट है, 'बेबी पिताजी को यह बताने जाती है कि टीवी काम नहीं कर रहा है।'

End of Feed