Weird News: खबर की हेडिंग 5पढ़कर ही आपका दिमाग चकरा गया होगा। मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। लेकिन,दिमाग पर ज्यादा जोड़ मत दीजिए। ये बात सच है, अब आप अपनी पॉटी से करोड़पति बन सकते हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आप एक बात जरूर कहेंगे कि पॉटी करने का वक्त समय की बर्बादी नहीं है, बल्कि बड़े काम की चीज है। इतना ही नहीं पॉटी की इतनी डिमांड भी हो सकती है, इसका भी अंदाजा लग जाएगा। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
पॉटी बेचकर बन सकते हैं करोड़पति
दरअसल, मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और कनाडा की एक कपंनी ह्यूमन माइक्रोब्स इन दिनों स्टूल डोनर्स की तलाश कर रही है। जो लोग कंपनी को रिसर्च के लिए अपनी पॉटी देंगे, उन्हें एक दिन के हिसाब से पांच सौ डॉलर यानी 41 हजरा रुपए दी जाएगी। यानी एक साल में एक लाख 80 हजार डॉलर यानी डेढ़ करोड़ रुपए तक मिलेंगे। अब तो आपको यकीन हो गया होगा कि आप अपनी पॉटी से करोड़पति बन सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी किसी भी देश से सैंपल लेने के लिए तैयार है। जो लोग पॉटी डोनर बनेंगे उन्हें ये रकम दी जाएगी। इतना ही नहीं अगर आपको लगता है कि कंपनी ने जो दाम तए किए हैं, वो आपके लिए कम है, तो आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर उसका दाम तय कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ नियमों का भी पालन करना होगा।
ये है प्रक्रिया
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने सेलेक्शन के लिए एक प्रश्नावली तैयार की है। जिसे उम्मीदवार को भरना होगा। पहले कंपनी उम्मीदवारों का इंटरव्यू करेगी और फिर टेस्ट लेगी। इन सबके लिए कंपनी ही खर्चा उठाएगी। जो लोग इसमें सेलेक्ट होते हैं, काम करने से पहले कंपनी उन्हें कुछ पैसे भेज देगी। इसके बाद चयनित व्यक्ति को ड्राय आइस शिपिंग के जरिए मल को कंपनी के पास भेजना पड़ेगा। कंपनी ने ये भी कहा है कि डोनर की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मल का क्या करेगी? दरअसल, इंसान के मल में कुछ अच्छे और कुछ बुरे बैक्टिरिया होते हैं। दुनिया में 0.1 प्रतिशत लोग ही होते हैं, जिन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। इन स्टूलों की कंपनी पहचान करेगी और इससे विशेषज्ञों को जोड़ेगी। जिस पर शोध किया जाएगा।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
