सोशल मीडिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) के बारे में जरूर सुना होगा। कथित तौर पर कपल का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुआ और रातों-रात इनकी दुनिया उजड़ गई। महीनों तक दोनों से जुड़ी खबरें सुर्खियों बनी रही हैं। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला पाकिस्तान से सामने आया है। यहां एक मशूहर यूट्यूबर का प्राइवेट वीडियो लीक होने की बात सामने आई है। दावा किया गया है कि पाकिस्तानी यूट्यूबर और टिकटॉक स्टार अलीजा सहर (Aliza Sehar) का कथित प्राइवेट वीडियो लीक हुआ है। वीडियो लीक होने के बाद से ही यूट्यूबर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ अलीजा सहर का कथित प्राइवेट वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
