Brain Test: छोटू के पास बैठा है एक मोटू, मजाल है कोई ढूंढकर दिखा दे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 12, 2024, 07:19 AM IST

Brain Test: चैलेंज आसान भी है और बहुत मुश्किल भी होने वाला है। तस्वीर में आपको हर तरफ छोटू लिखा देखिगा। मगर छोटू की भीड़ में एक जगह मोटू भी उसके पास बैठा है। आपको आज इसे ही हल करने का चैलेंज मिलने वाला है।

Brain Test: सोशल मीडिया की दुनिया में अजब-गजब चीजों की भरमार है। यहां वो सब देखने को मिलता है जिसकी सिर्फ कल्पना ही कर पाते हैं। मगर इन सबके बीच ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ये ऐसी तस्वीरें होती हैं जो सीधे हमारे दिमाग को चैलेंज करती हैं। इन तस्वीरों में कोई खास ऑब्जेक्ट छिपा होता है जिसे खोजना का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम उसे खोज लेते हैं तो कई बार बहुत मुश्किल होती है। हालांकि ये सब हमारे दिमाग और आंखों की एकाग्रता पर भी निर्भर करता है।

खुद लीजिए दिमाग का टेस्ट

अगर आप आपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो आज गजब का चैलेंज होने वाला है। इसमें आपके सामने एक तस्वीर है जिसमें हर तरफ छोटू लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ छोटू ही लिखा नजर आता है। मगर इसी छोटू की भीड़ में एक मोटू भी उसके पास बैठा हुआ है। क्या आप बता सकते हैं कि वो मोटू आखिर किस जगह छिपा हुआ है। अगर खोजने में कामयाब हो गए तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे।

End of Feed