Optical Illusion: केला की भीड़ में छिपा है चेला, मगर कोई सूरमा ही ढूंढ पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 17, 2024, 10:03 AM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर केला की भीड़ में चेला कहां छिपकर बैठा है। अगर आपने जवाब तलाश कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। अगर नहीं भी ढूंढ पाएंगे तो कोई बात नहीं है। जवाब भी यहीं मिलेगा।

Optical Illusion Puzzle: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। ऐसी तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन भी कहा जाता है। दरअसल इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें तय समय में खोजने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार उन चैलेंज को पूरा कर लिया तो जाता है तो कई बार मुश्किल भी होती है। मगर ऐसी कोशिश से आंखों और दिमाग की कसरत जरूर हो जाती है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। वायरल तस्वीर को हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर बहुत कोशिश के बाद भी लोग इसे हल नहीं कर पाए हैं।

केला में छिपा है केला

सामने आई तस्वीर में आपको हर जगह पर केला शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि इसी केले की भीड़ में एक जगह पर चेला भी छिपा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई उसे आसानी से खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए कि आखिर केला की भीड़ में चेला कहां छिपा हुआ है। हालांकि आप अपनी कोशिश शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

End of Feed