Optical Illusion Picture: सोशल मीडिया में दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें मौजूद हैं। इनमें कुछ तो सचमुच इतनी मुश्किल होती हैं जिन्हें हल करना बहुत मुश्किल होता है। मगर कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आती हैं जो देखने में खूब आसान लगती हैं। मगर जब उन्हें हल करने की बात आती है तो दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। कुछ समझ नहीं आता है कि आखिर उसका हल कैसे निकाला जाए। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर देखने में जितनी आसान है, उसने हल करने में उतना ही ज्यादा समय लगेगा। इसमें देखेंगे कि तस्वीर बहुत सामान्य है और इसमें हर तरफ चार लिखा हुआ नजर आता है। आप जहां निगाह दौड़ाएंगे आपको यही नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।
चार नंबर की भीड़ में कहीं पर A छिपकर बैठा है। (Photo/X.com)
चार की भीड़ में छिपा है ए
मगर बताया जाए कि इसी चार नंबर की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर अंग्रेजी का लेटर A लिखा हुआ है। बस आपको वही खास लेटर खोजकर दिखाना है। इससे ये भी पता चलेगा कि आपकी नजरें कितनी तेज हैं। अगर आपने 20 सेकंड में भी उस लेटर को खोज निकाला तो आज का चैंपियन मान लेंगे। अगर दिए गए समय में या फिर अभी तक उस खास लेटर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। दरअसल तस्वीर देखकर A खोजना जितना आसान लगता है, मगर होता उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। यहां आपको पता चलेगा कि आखिर 4 की भीड़ में A कहां छिपा हुआ है।
देखिए कहां छिपा है A
देख लिया ना अंग्रेजी का लेटर तस्वीर में ऐसी जगह था कि उसे खोजना वाकई किसी के लिए भी मुश्किल होता है। ऐसे में क्या आप उसे दिए गए समय में खोज पाए हैं। अगर आपने खुद इसे हल किया तो यकीन मानिए आपके दिमाग के साथ नजर भी बाज सी तेज हैं। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।
